CPCB Bharti 2025: हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख महत्वपूर्ण साबित होने वाला है, जो भी अभ्यर्थी बहुत दिनों से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 2025 में ग्रुप A ग्रुप B तथा ग्रुप C के रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए है जो अपने करियर की शुरुआत सरकारी संस्थान से करना चाहते हैं। हमने नीचे भर्तियों से जुड़ी समस्त जानकारी दिया है।
CPCB Bharti 2025 की जानकारी
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निकाली गई भर्ती में योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 28 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखा गया है यदि आप इस भर्ती के तहत आवेदन करने का सोच रहे हैं तो जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भरे।
CPCB Bharti 2025 पदों की जानकारी
CPCB ने भर्ती अभियान के तहत कुल 69 रिक्त पदों पर भर्ती निकाले हैं यह भर्ती आठ मुख़्तर पदों पर निकाली गई है जो कि निम्नलिखित है वैज्ञानिक, तकनीकी पर्यवेक्षक, मल्टी टास्किंग स्टाफ, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि पद शामिल हैं। हर पद का अलग-अलग महत्त्व है, और उनके लिए अलग अलग योग्यता रखी गई है।
CPCB Bharti 2025 योग्यता
दोस्तों आप सभी को जानकारी के लिए बता दूं कि हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। कुछ पदों के लिए केवल 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जबकि अन्य सभी पदों के लिए इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, लॉ, सिविल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या मास्टर्स डिग्री का होना अनिवार्य रखा गया है। इसके अलावा, कुछ पदों ऐसे भी हैं जिनमें टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर जैसे कई विषयों रखा गया है।
CPCB Bharti 2025 आयु
अभ्यर्थियों की उम्र पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है।
जैसे कि जूनियर टेक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर और अपर डिवीजन क्लर्क एलडीसी जैसे पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष रखी गई है। वहीं अन्य पदों के लिए अधिकतम उम्र 30 से 35 वर्ष तक है।
CPCB Bharti 2025 सैलरी
आज के समय में सरकारी नौकरियों का कैरेज चल रहा है सभी अभ्यर्थियों द्वारा अच्छे वेतन वाले नौकरियां की तलाश किया जाता है
यह CPCB में चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 से 1,77,500 तक का मासिक वेतन मिलेगा, जो पद के अनुसार निर्धारित किया गया है।
CPCB Bharti 2025 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया चार रखी गई है, जो निम्नलिखित है।
1.लिखित परीक्षा
2.स्किल टेस्ट
3.डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
4.मेडिकल एग्जामिनेशन
CPCB Bharti 2025 आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग: ₹1000
आरक्षित वर्ग/महिला/एक्स सर्विसमैन: ₹250
CPCB Bharti 2025 आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले आपको केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट www.cpcb.nic.in पर जाना होगा।
मुख्य पेज पर Recruitment 2025 सेक्शन का विकल्प दिखाई देगा।
नीचे अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करके फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरना होगा।
सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें, नीचे सबमिट पर क्लिक करें।
आवेदन शुल्क को ऑनलाइन पेमेंट माध्यम से पूरा करें।
फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।
निष्कर्ष
दोस्तों अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो CPCB की यह भर्ती आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है और इन परीक्षाओं में बाकी परीक्षा की तुलना में बहुत ही काम कंपटीशन देखा गया है अच्छे से पढ़कर आसानी से पद प्राप्त कर सकते हैं।